Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एण्टी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान के तहत जनपद के प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। एण्टी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं की सहायता हेतु उपलब्ध महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई, जिनमें— वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 (इमरजेंसी कॉल/पैनिक बटन का मोबाइल डेमो), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 नंबर शामिल रहे। टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को यह भी बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति या असुरक्षा की अवस्था में बिना संकोच इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें तथा पुलिस से तुरंत सहायता लें।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर ने निर्देशित किया है कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएं, ताकि महिलाएं स्वयं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर महसूस कर सकें।