Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी, साइबर अपराध, थाना स्तर पर लंबित विवेचनाएं एवं अन्य जनसमस्याएं सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित थाना प्रभारी, क्षेत्राधिकारी एवं शाखा प्रभारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए तथा किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि गंभीर मामलों में मौके पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतकर्ता को की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए। लंबित प्रकरणों में प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर हो, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत हो सके। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर उन्हें राहत प्रदान करना है। भविष्य में भी इस प्रकार के जनसुनवाई कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।