Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ
FATEHPUR NEWS: मंगलवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आलेख्य मतदाता सूची प्रकाशन एवं मतदाता पंजीकरण अभियान का शुभारंभ ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि अपर उपजिलाधिकारी दुर्गेश यादव, नायब तहसीलदार रजनीश श्रीवास्तव एवं स्वीप आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव उपस्थित रहे। मंचासीन अतिथियों ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात स्वीप आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं अंजू वर्मा (वीआरसी अयाह शाह) द्वारा उपजिलाधिकारी सदर एवं अपर उपजिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्वीप आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं अंजू वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वीप आइकॉन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया है। दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक रहेगी, जबकि दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। मतदाता सूची का निरीक्षण 03 मार्च 2026 को तथा अंतिम (फाइनल) प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी दुर्गेश यादव ने कहा कि देश का चुनाव पर्व राष्ट्र का पर्व है, जिसमें सहभागी बनने के लिए सभी 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिकों को मतदाता अवश्य बनना चाहिए। वहीं उपजिलाधिकारी सदर अनामिका श्रीवास्तव ने बताया कि फॉर्म-6 भरकर नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकते हैं। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों द्वारा चार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को नई प्रकाशित मतदाता सूची प्रदान कर अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस अवसर पर बीएलओ मास्टर ट्रेनर अनुराग सिंह, गौरव तलवार (वीआरसी), लेखपाल राहुल श्रीवास्तव, हरगोविंद, बीएलओ दीक्षा, आलोक, पुष्पेंद्र, गुलशन सहित बड़ी संख्या में बीएलओ एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।