पिता के शतायु वर्ष पूर्ण होने पर पिता पुत्र प्रेरणा पुस्तिका का हुआ विमोचन

जन्मदिन के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर फिट इंडिया का दिया संदेश
JHANSI NEWS: पंडित नाथूराम पाण्डेय जी ने अपने जन्मदिन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शतायु महोत्सव का सफल आयोजन  बरूआसागर में किया था जिसमें कला,संस्कृति,साहित्य,खेल प्रतिभाओं एवं देशी कलाकारों को सम्मानित किया गया था.
स्थानीय होटल लेमन ट्री  होटल झाँसी में पुस्तिका का विमोचन किया गया पुस्तिका का विमोचन उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार वरिष्ठ खेल विश्लेषक बृजेंद्र यादव,उदय कुमार पांडेय मालती गोस्वामी,अखिलेश गोस्वामी द्वारा  विमोचन किया इस पुस्तिका में 100 वर्ष पूर्ण होने पर पिता पुत्र की वास्तविक प्रेरणादायी आत्मकथा दर्शायी गयी,आज इस युग मे पुत्र अपने परिवार को छोड़ दे रहा वही कलयुग में उदय शंकर पाण्डेय अपने पिता के लिए श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे है ये वास्तविक परिकल्पना आज के युग मे पिता पुत्र के लिए प्रेरणा बन कर उभर रही और बहुत से लोग प्रेरणा ले रहे है कि अपने माता पिता को कभी नहीं छोड़ना चाहिए चाहे परिस्थित कैसी भी क्यूँ न आ जाए,परिवार ही सर्वोपरि होता है. इस अवसर पर रवि सिंह, हरि कुशवाहा,मनोज कुशवाहा,श्वेता राय शिवानी राय ,रवि प्रताप सिंह, रूपेश नायक, भारती, अशोक मामा, सुरेश गोस्वामी,जय प्रकाश विरथरे, सोनू, अखलेश, सिंकू परिहार, अभिनास राहुल नरेंद्र कुशवाहा, कमलेश, प्रमोद सोनी, आलोक,अखलेश अग्रवाल,राजीव, महेंद्र, निशारद, राज, कुनाल, राहुल आदि लोग मौजूद रहे. पाण्डेय परिवार,आभार उदय शंकर पाण्डेय कार्यक्रम का संचालन रिंकू परिहार ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *