Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत दिलाने के उद्देश्य से उम्मीद रोशनी समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में सोमवार की रात कंबल वितरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फुटपाथ पर जीवन यापन करने वाले लोगों एवं वृद्धजनों को कंबल वितरित किए गए। संस्था के सदस्यों ने हंसारी वृद्ध आश्रम, राजगढ़, बिजौली, जेल चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, शिवाजी नगर, सागर गेट सहित अन्य स्थानों पर रात के समय पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ठंड से बचाव के साथ मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करना रहा।
अभियान में प्रदीप सिंह, अब्दुल निजाम खान, डॉ. सरिता तिवारी, प्रियंका गोस्वामी, अनूप श्रीवास, नेहा वर्मा, सिल्की अग्रवाल, विकास चतुर्वेदी, विजित चतुर्वेदी, साधना गौतम, डी.एम. सिंह, अनिल कुमार एवं रोहित श्रीवास ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव ने किया। आभार व्यक्त करते हुए अब्दुल निजाम खान ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवी कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।