Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एंबुलेंस को अब नहीं लगाना पड़ेगा मौत का चक्कर
JALAUN NEWS: उरई शहर से एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल के सामने सड़क के बीच लगाए गए डिवाइडर आखिरकार हटा दिए गए हैं। यह वही डिवाइडर थे, जिनकी वजह से इमरजेंसी में एंबुलेंस को कई किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था और मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही थी। गर्भवती महिलाएं, गंभीर मरीज और हादसे में घायल लोग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे थे। हर सेकेंड कीमती था, लेकिन रास्ता बंद था। लगातार शिकायतों और जनता की नाराजगी के बाद मामला जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय तक पहुंचा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए डीएम ने तत्काल डिवाइडर हटाने के निर्देश दिए। अब एंबुलेंस और मरीज सीधे अस्पताल के सामने से प्रवेश कर सकेंगे। इस फैसले से न सिर्फ मरीजों और तीमारदारों को राहत मिली है, बल्कि यह प्रशासन की संवेदनशीलता का भी उदाहरण है। अब इलाज के रास्ते में रुकावट नहीं, उरई को मिली बड़ी राहत।