Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक सम्पन्न
JALAUN NEWS: जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति एवं पारदर्शिता पर विस्तृत चर्चा की गई। अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को विधानसभा क्षेत्र 219–माधौगढ़, 220–कालपी एवं 221–उरई (अजा) के अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों, मतदेय स्थलों, ERO/AERO कार्यालयों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय पर फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को मतदाता सूची हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी दोनों स्वरूपों में उपलब्ध कराई गई, जिससे वे सूची का अवलोकन कर किसी भी प्रकार की आपत्ति, संशोधन या दावा निर्धारित समयसीमा में प्रस्तुत कर सकें।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतन प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए आम नागरिकों से भी अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, विवरण एवं फोटो अवश्य जांच लें, ताकि आगामी चुनावों में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार, राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी से शांति महेश्वरी, समाजवादी पार्टी से जमालुद्दीन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राजकुमार, बहुजन समाज पार्टी से भगवती शरण पांचाल, आम आदमी पार्टी से विनय चौरसिया, अपना दल (सोनेलाल) से अनिल अटरिया, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्ससिस्ट से विनोद कुमार आदि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।