Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AURAIYA NEWS: राष्ट्रीय पत्रकार सिंह भारत की मुहिम जनहित के तहत मंगलवार को जनपद ककोर मुख्यालय में पीड़ितों को न्याय दिलाने को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें कोतवाली अजीतमल अंतर्गत ग्राम जगतपुर ,बल्लापुर निवासी परमलाल के साथ दबंग द्वारा मारपीट की गई, गांव निवासी श्रीदेवी के साथ दबंगों द्वारा मारपीट कर लूटपाट की घटना, ग्राम निवासी कुo संध्या के साथ सोशल मीडिया पर गाली गलौज की शिकायत, थाना फफूंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फतेहपुररामू निवासी धीरेंद्र सिंह के साथ दबंगों द्वारा मारपीट कर लूटपाट करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई हेतु संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता तिवारी के नेतृत्व में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की है, उन्होंने बताया कि संगठन की मुहिम जनहित के तहत जनता की आवाज बनकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराकर करवाही करवाने हेतु समयानुसार ज्ञापन दिए जाएंगे और पीड़ितों को न्याय दिलाने व मदद के लिए संगठन की मुहिम आगे भी जारी रहेगी, इस मौके पर जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष रामजी पोरवाल, कार्यालय प्रभारी प्रिंसू पाठक, शान मोहम्मद, मनीषा बौद्ध, कल्पना, प्रिया, आदि लोग मौजूद रहे.