Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AURAIYA NEWS: अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी की 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक नामजद युवक पर बहला-फुसलाकर पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय पुत्री बीते 21 दिसंबर को नित्य क्रिया के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित को संदेह है कि पिंटू पुत्र लोधा, निवासी गिरधरपुर, थाना हसायन, जनपद हाथरस, उसकी पुत्री को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।