कस्बा बसरेहर में मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत महिला एवं बालिका जागरूकता अभियान,

पंपलेट वितरण कर दी गई सुरक्षा-स्वास्थ्य की जानकारी

ETAWA NEWS: जनपद इटावा में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज–5.0 के अंतर्गत सोमवार को थाना बसरेहर क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिनांक 06 जनवरी 2026 को थाना बसरेहर पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा बसरेहर में पहुंचकर महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत पंपलेट वितरित किए गए। इस दौरान टीम द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन पर संपर्क करें। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 व 108, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, एलपीजी गैस रिसाव हेल्पलाइन 1906 तथा उपभोक्ता अधिकार हेल्पलाइन 1915 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) एवं आयुष्मान भारत/पीएमजेएवाई स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दी गई।
मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने व अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की अपील की। साथ ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, सतर्क व सुरक्षित रहने तथा प्राप्त जानकारी को परिवार और समाज में साझा करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में टीम द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *