Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: तरकापुर हजरत बूढ़े शाह रहमतुल्ला का दो दिवसीय उर्स पाक 6 जनवरी से 7 जनवरी तक चलेगा। उर्स कमेटी के अध्यक्ष असलम बी खान, हाजी हबीब मंसूरी, मौलवी सन्ने अंसारी ने खुद्दाम ऐ हज समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर हज ट्रेनर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भारत उत्तर प्रदेश के सहसंयोजक हाजी आजाद खान बापू,समाजसेवी दिलशाद खान शानू का कमेटी के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। वही कमेटी के अध्यक्ष असलम बी. खान ने बताया कि हर साल हजरत बूढ़े शाह रहमतुल्ला अलैह का उर्स बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है| जिसमें हिंदू, मुस्लिम सभी धर्म के लोग शामिल होते हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि हमारे पिता पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर के समय से आने वाले श्रद्धालुओं को सोने बैठने की व्यवस्था की जाती है। जिसमें हमारे सहयोगी हाजी हबीब मंसूरी, सन्ने मौलवी, शकील अहमद, शहजादे खान झूलुर मिस्त्री, साबिर खान, सलीम खान, बनारस के हाजी शमशेर पहलवान, एडवोकेट सिराज खान, शमशाद खान, निजाम खान, और मोहल्ले के नौजवानों की सहयोग से मेला काफी आकर्षक का केंद्र बना रहता है. मेले में शासन प्रशासन के लोग भी सहयोग करते हैं मेले में औरतों का मीना बाजार तथा बिस्किट हलवा पराठा तरह-तरह के पकवान बनाने के लिए दूर दराज से लोग आते हैं। मोहल्ले के लोगों का चादर गागर चढ़ाया जाता है। उर्स में दो रोज कव्वाली का शानदार मुकाबला होता है। तथा तीसरे रोज सुबह कुल शरीफ का फातिहा होता है। जिसमें महफिले मिलाद कहां जाता है। मिर्जापुर की तरक्की व मुल्क की तरक्की राष्ट्रीय एकता भाई चारा मिल्लत की दुआएं मांगी जाती है।