Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SONBHADRA NEWS: उत्सव ट्रस्ट एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे से सोनभद्र बार एसोसिएशन परिसर में स्वेच्छा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उत्सव ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी आशीष कुमार पाठक एडवोकेट ने बताया कि प्रभारी रक्त केंद्र स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र की ओर से उमेश चौबे विसीटीवी वैन को पूर्वान्ह 11:30 बजे तक चिकित्साधिकारी डॉक्टर शुभम जैश,स्टाफ नर्स सरोजा देवी, डॉक्टर रवींद्र प्रसाद काउंसलर, एलटी अभय कुमार व अखिलेश सिंह व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश केशरी को साथ लेकर वैन से रक्तदान स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अधिवक्ताओं, वादकारियों, कर्मचारियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही आमलोगों से स्वेच्छा रक्तदान करने का आग्रह किया है।