Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SONBHADRA NEWS: सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2026-27 के लिए बुधवार को पर्चो की जांच हुई, जिसमें सभी पर्चे वैध पाए गए, किसी भी प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस नहीं लिया। सकुशल चुनाव संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह एडवोकेट ने 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। सिर्फ चार पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर मुकाबला होगा। जिसके लिए 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसके लिए 13 जनवरी को मतदान होगा और 14 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए 18 अधिवक्ताओं को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिसमें विजय प्रकाश पांडेय, रणाछोर प्रसाद पांडेय, कुशकान्त, रविंद्र नाथ पाठक, विनोद कुमार शुक्ला, विमल प्रकाश शुक्ला, अनिरुद्ध सोनी, आनंद ओझा, प्रदीप कुमार सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, आशीष कुमार पाठक, बृजकिशोर सिंह, अनूप कुमार पांडेय, अवधेश कुमार मिश्र, अंकित सिंह गौतम, अनिल कुमार पांडेय, संदीप कुमार पांडेय व संजय पांडेय एडवोकेट शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 15 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इन्हीं पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी अशोक प्रसाद श्रीवास्तव, उमेश कुमार मिश्रा, हेमनाथ द्विवेदी, रमेश प्रसाद चौबे, लालता प्रसाद पांडेय व शेषनारायण दीक्षित एडवोकेट शामिल हैं । वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अजय कुमार द्विवेदी व गोविंद प्रसाद मिश्र, महामंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी अरुण कुमार सिंघल, प्रभात कुमार मिश्रा, योगेश कुमार द्विवेदी व सुरेश कुमार पाठक एडवोकेट व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों प्रदीप कुमार सिंह पटेल, वंशीधर पांडेय व सुधी नारायण देव पांडेय एडवोकेट शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि 13 जनवरी को मतदान कराया जाएगा, वहीं 14 जनवरी को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी।