Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
गौरव बोध कार्यक्रम का हुआ आयोजन
PRAYAGRAJ NEWS: उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल की पहली बैठक के 139 वें वर्ष पूरे होने पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क की ऐतिहासिक पब्लिक लाइब्रेरी में आयोजित गौरव बोध कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि ये एतिहासिक कार्यक्रम है। 139 वर्ष पहले विधान मंडल दल की बैठक हुई थी। 150 वीं वर्षगांठ भी मनाएंगे। प्रयागराज की गौरव गाथा के बारे में लोगों को बताएं उन्हें जानकारी दें। आज श्रृंगवेरपुर धाम, अक्षय वट, भरद्वाज ऋषि आश्रम चमक रहा है। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान की स्थली है ये पार्क। वीर क्रांतिकारियों ने विकसित भारत विशुगुरु भारत के लिए बलिदान दिया। इस संकल्प को हम पूरा करने का संकल्प लें। 8 जनवरी 1887 में उत्तर प्रदेश विधान मंडल दल की पहली बैठक प्रयागराज में हुई थी। उस विद्वान् मंडल दल की बैठक में शामिल 4 भारतीयों को नमन करता हूं। ऐसे कार्यक्रमों को और बड़ा स्वरूप देने का काम करना है। प्रयाग में क्या था क्या है और क्या होना चाहिए इस पर विचार कीजिए। डबल इंजन की सरकार का खजाना प्रयागराज के लिए खुला है। बड़े बड़े अपराधी माफिया आज बिल्ली बने घूम रहे हैं। ये कानून व्यवस्था कमल खिलने से कायम हुई। हजारे पुरखों के कारण प्रयागराज विश्व के मानचित्र पर है। स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन का केंद्र रहा है। अशोक सिंहल की कर्मभूमि रही है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें प्रयागराज को विकसित बनाना है। जिला से लेकर क्षेत्र पंचायत तक वन्देमातरम की चर्चा करें। विपक्ष के पास न मुद्दा है न कार्यकर्ता। उनके पास अच्छे लोग जाना नहीं चाहते। हर बूथ पर जाकर सजगता से कार्य करें कार्यकर्ता। हम अपनी गौरवगाथा को न भूलें। मतदाता सूची शुद्धिकरण का हिस्सा बने। विपक्ष ने 2024 में झूठा मुद्दा बनाया कि मोदी संविधान खत्म कर देंगे। संविधान की हत्यारी है कांग्रेस। लोकतंत्र पर प्रहार करने वाले ज्ञान न दें। पीएम मोदी का सिद्धांत है। डबल इंजन की सरकार भेदभाव नहीं करती। भाजपा डॉ भीमराव अंबेडकर की पुजारी है। हम एक भारत श्रेष्ठ भारत के लिए काम करते हैं। पश्चिम बंगाल में कमल खिलने जा रहा। 2027 में प्रयागराज की सभी 12 सीटें जीतेंगे। प्रयागराज को विकास के उच्च स्तर तक ले जाना है। विपक्ष लोकतंत्र का दुश्मन है। कार्यक्रम का संचालन फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने किया। कार्यक्रम के सूत्रधार व्रतशील शर्मा रहे। इससे पहले भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर डिप्टी सीएम व उपस्थित अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर गणेश केसरवानी गंगापार जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, फुलपुर सांसद प्रवीण पटेल, डॉ नरेंद्र कुमार सिंह गौर, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, डॉ के.पी श्रीवास्तव नीरज त्रिपाठी, राम सेवक पटेल, कलेक्टर पांडेय, उदयभान करवरिया, संजय गुप्ता, लाल बहादुर, राजबली जैसल, पूजा पाल, रणजीत सिंह शशि वासने मुरारी लाल अग्रवाल प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव विश्वास श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, मयंक दुबे, डॉ शैलेष पांडेय, , विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा पार्षद नीरज गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।