Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
AMETHI NEWS: भेटुआ विकास खंड स्थित लाल विजयानंद महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर बुधवार को दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ चालक एवं प्रमुख वक्ता सुलतानपुर डॉ. ए. के. सिंह ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दिलशाद ने प्रथम, कृष्णा ने द्वितीय तथा संदीप मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शुभम प्रजापति विजेता रहे, जबकि सुजीत कुमार गौतम द्वितीय एवं सचिन यादव तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में मोहित कुमार ने प्रथम, युवराज ने द्वितीय तथा अजय प्रताप सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 1600 मीटर दौड़ में श्रवण कुमार प्रथम, सूबेदार द्वितीय एवं आकाश मौर्य तृतीय स्थान पर रहे।