Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
देवरिया में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का हुआ स्वागत
DEVARIYA NEWS: आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन द्वारा उत्तर प्रदेश में लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा बुधवार को प्रयागराज, भदोही होते हुए देवरिया पहुचंी। एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश व राष्ट्रीय संगठन मंत्री अनूप कुमार पाण्डेय के संयुक्त नेतृत्व में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं ने यहां दीवानी अदालत गेट के समीप अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पारित कराए जाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। यहां अधिवक्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएसन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि संसद के बजट सत्र में यदि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक केंद्र सरकार ने पारित नही कराया तब वकील दिल्ली मार्च करते हुए संसद भवन के सामने तगड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होने कहा कि अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक में सुरक्षा के साथ अधिवक्ताओं के लिए कैशलेस हेल्थ बीमा व बुजुर्ग अधिवक्ता पेंशन के प्राविधान भी शामिल किये गये हैं। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं को अधिनियम के मसौदे की प्रतियां सौपते हुए संघर्ष की मजबूती का आहवान किया। उन्होने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक के समर्थन में सहयोग देने वाले अधिवक्ताओं को एसोसिएसन की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किया। आमसभा की अध्यक्षता बार एसोसिएसन देवरिया के अध्यक्ष मनोज मिश्रा व संचालन मंत्री अर्जुन यादव ने किया। इस मौके पर विनीत यादव, हरेकृष्ण तिवारी, पूनम सिंह, बीनू वर्मा, हरकेश पाण्डेय, विश्वेन्द्र कुमार सिंह, निरंजन सिंह बघेल, अजय यादव, वैभवकांत मिश्र, राधेश्याम तिवारी, पारसनाथ चौहान, गीता पाण्डेय, रामसकल पाण्डेय आदि अधिवक्ता रहे। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का देवरिया में संयोजन करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता राजा मान सिंह की अगुवाई में वकीलों ने यहां जोरदार स्वागत भी किया।