Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने के आरोप को लेकर अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के रायपुर भगदरा गांव निवासी अरूण मौर्य पुत्र राम पदारथ मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती सत्रह नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे उसके पिता घर से रायपुर तियांई चौराहे पर सामान लेने जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सड़क किनारे खड़े पीड़ित के पिता को अज्ञात बोलेरो चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे रामपदारथ गंभीर रूप से घायल हो गये। एम्स रायबरेली में उनका इलाज जारी है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि बोलेरो मालिक ने इलाज के लिए पचास हजार रूपये देने की बात कही लेकिन बाद में इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।