Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: देवीगंज प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीजन 4 के चौथे दिन का पहला मैच पंकज इलेवन और शुभम इलेवन के बीच खेला गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल मौजूद रहे। पहले मैच में पंकज इलेवन ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शुभम इलेवन ने 10 ओवर में केवल 83 रन बनाए। जवाब में पंकज इलेवन ने 8 ओवर में 84 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में सूरज तिवारी ने 9 गेंदों में 26 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता, जबकि चंद्रभान ने 3 विकेट लिए। वहीं दूसरे मैच में मुकाबला बेहद कांटे का रहा और यह सुपर ओवर तक गया, जिसमें लक्ष्मी इलेवन ने जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सुमित सेंगर रहे, जिन्होंने 27 रन बनाए और 3 विकेट लिए। डीपीएल के संरक्षक सुनील कुमार समाजसेवी, विनय तिवारी (सिविल लाइन सभासद), श्यामू जायसवाल (कलक्टरगंज सभासद), अतीश पासवान (हरिहरगंज सभासद), विक्रम सिंह चंदेल और जेपी सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।