Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता शीलू तिवारी ने बताया कि यह भंडारा उनकी बेटी गरिमा तिवारी की 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया और पिछले चार वर्षों से यह परंपरा चल रही है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से यह भंडारा प्रत्येक वर्ष जारी रहेगा। भंडारे की शुरुआत कन्याओं को भोजन कराकर की गई। इसके बाद आए सभी लोगों को पूड़ी, सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अखिलेश तिवारी, बग्गन त्रिवेदी, विनोद द्विवेदी, कामता सोनी, अनिल शुक्ला, अतुल, दिलीप, प्रभुदत्त दीक्षित, प्रमोद द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।