Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
मिशन शक्ति/एण्टी रोमियो टीमों द्वारा किया गया जागरूक
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम एवं एण्टी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों, कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। टीमों द्वारा शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता के दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके साथ ही महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। मौके पर पैनिक बटन एवं इमरजेंसी कॉल की प्रक्रिया का मोबाइल के माध्यम से डेमो भी दिया गया। मिशन शक्ति टीमों द्वारा पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के माध्यम से महिलाओं में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया।