Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: बुधवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद, धोखाधड़ी, साइबर अपराध सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित थाना प्रभारियों व शाखा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए। एसपी अनूप कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फरियादियों के साथ संवेदनशीलता एवं शालीन व्यवहार किया जाए तथा किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पारदर्शी व न्यायसंगत ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई आवश्यक है, वहां मौके पर जाकर स्थिति का आकलन कर त्वरित कार्यवाही की जाए। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान संबंधित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। फरियादियों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्याएं सुने जाने और त्वरित कार्रवाई के आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।