अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, कई पदाधिकारियों की हुई घोषणा

विधानसभा प्रभारियों की हुई नियुक्ति
FATEHPUR NEWS: शहर के पटेल नगर स्थित अपना दल (एस) के जिला कार्यालय में मासिक बैठक जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव अरुण पटेल प्रधान ने किया। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण पदाधिकारियों की घोषणा की गई। घोषणा के अनुसार हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष रहे अर्जुन मौर्या को जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंच बनाया गया, जबकि हुसैनगंज विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी लईक अहमद को सौंपी गई। सदर विधानसभा अध्यक्ष पद पर सीमांत पटेल ‘गोलू’ को मनोनीत किया गया। वहीं सदर नगर जोन अध्यक्ष हिमांशु पटेल बनाए गए। इसी क्रम में आयाहशाह विधानसभा क्षेत्र से आने वाले योगेंद्र सिंह ‘राजा’ को सांस्कृतिक मंच का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों का पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में जिला पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी भी नियुक्त किए गए। सदर विधानसभा के लिए कांति कुशवाहा एवं गौरी शंकर पांडेय, हुसैनगंज में विपिन कौशल एवं राजेश पटेल ‘राजू’, अयाह शाह में पदम पटेल एवं अभय सिंह, खागा में वीरेंद्र सिंह व राकेश सिंह, बिंदकी में सुरेश पटेल एवं आशीष पटेल तथा जहानाबाद में अनिल वर्मा एवं गौरव दत्त तिवारी को विधानसभा प्रभारी बनाया गया। सभी प्रभारियों को विधानसभा अध्यक्ष के साथ मिलकर संगठन की जिम्मेदारी निभाने तथा जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। 24 जनवरी को सविता समाज से आने वाले महापुरुष, मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती शिक्षक मंच के जिला अध्यक्ष काली शंकर सविता के नेतृत्व में फतेहपुर में मनाए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं 10 जनवरी को पूर्व मंत्री एवं बिंदकी विधायक का कार्यक्रम सभी विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्षों की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत, प्रधान, बीडीसी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई तथा सक्रिय सदस्यों की पिछले माह की गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल द्वारा समाज एवं संगठन के हित में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 13 प्वाइंट रोस्टर को एनडीए की बैठक में उठाया गया, दोहरी आरक्षण व्यवस्था व मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण लागू कराया गया, नवोदय व सैनिक स्कूलों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाया गया। ओबीसी क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाने का मुद्दा सदन में उठाया गया, लेखपाल भर्ती में ओबीसी सीट न होने पर भर्ती निरस्त कराई गई। प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ. सोहनलाल पटेल के नाम पर रखा गया तथा फूलपुर से सौरव मार्ग का नाम स्व. सोनेलाल पटेल के नाम पर किया गया। इसके साथ ही ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा, ओबीसी के लिए अलग मंत्रालय की मांग, सरदार पटेल को समाज में उचित स्थान न मिलने का मुद्दा, भारतीय न्यायिक सेवा के गठन की मांग जैसे विषयों को संसद में उठाने की जानकारी दी गई। बैठक में पदम सिंह पटेल, अरुण पटेल, कांति कुशवाहा, सुमन सिंह, बृजेश पाल, आशीष पटेल, रवि साहू, शाहिद हसन, लइक अहमद, विनोद कुमार कुशवाहा, अशोक पटेल, शुभम पटेल, राजू पटेल, पिंटू पाल, विपिन कौशल, दिव्यांशु पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *