Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन फतेहपुर एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा सहायक मंडल अभियंता (कार्य) को एक निवेदन पत्र सौंपा गया। निवेदन में शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पड़े गाटर को एक खांचे में ऊपर कराने की मांग की गई। इस अवसर पर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि शादीपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रखे गाटर के कारण एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां निकल नहीं पातीं, जिससे आपात स्थिति में मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि 50 नंबर पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है, जिसके कारण हरिहरगंज पुल पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। डॉ. अनुराग ने कहा कि यदि गाटर को केवल एक खांचे में ऊपर कर दिया जाए तो एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आसानी से निकल सकेंगी, जबकि भारी वाहनों का आवागमन फिर भी संभव नहीं होगा। यह व्यवस्था मानवता के हित में अत्यंत आवश्यक है। इस पर सहायक मंडल अभियंता (कार्य) एम. यादव ने आश्वासन दिया कि उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के सलाहकार संजय कुमार श्रीवास्तव तथा दिव्यांग प्रकोष्ठ के संयोजक चैतन्य कुमार भी उपस्थित रहे।