राजस्वकर्मियों पर बिना सूचना के भूमिधरी जमीन में दूसरे की पैमाईश का आरोप, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के साढों गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि राजस्वकर्मियों ने बिना सूचना के उसकी भूमिधरी जमीन में दूसरे व्यक्ति की पैमाईश कर दी गई है , पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के साढों निवासी सूरज बली मिश्रा पुत्र स्व राम स्वरूप ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी भूमिधरी जमीन में विपक्षी से सांठगांठ कर राजस्वकर्मियों ने बिना सूचना के विपक्षी की पैमाईश कर दिया, पीड़ित ने मामले में पुलिस से जांच कर कार्यवाही की मांग की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *