अजुहा कस्बे में मार्ग हादसे में दो जख्मी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे में मंगलवार की देर शाम मार्ग हादसे में बाइक सवार सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए , स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया । सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के गांधी नगर जी टी रोड निवासी कंचन अग्रहरि पुत्र स्व गंगा प्रसाद मंगलवार की देर शाम पैदल घर जा रहा था , तभी सैनी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने कंचन को टक्कर मार दिया हादसे में कंचन का पैर फ्रैक्चर हो गया , हादसे की खबर पर पहुंचे घरवालों ने कंचन को इलाज के लिए निजी वाहन से प्रयागराज ले गए वही बाइक सवार टक्कर मारकर भाग रहा था , जैसे ही बाइक सवार अजुहा कस्बे के भोला चौराहे स्थित ब्रेकर के पास पहुंचा तभी आगे जा रहे ट्रक में घुस गया इस दौरान बाइक सवार फतेहपुर जनपद के खागा कोतवाली के जवाहरगंज निवासी साहिल पुत्र सियाराम गंभीर रूप से घायल हो गया , स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से साहिल को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *