Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार का मजरा मेडीपुर निवासी एक महिला का आरोप है कि उसके पड़ोस का रहने वाला एक व्यक्ति गाली गलौच कर उसे धमकी देता है, पीड़िता की शिकायत पर सैनी पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार का मजरा मेडीपुर निवासी राजू देवी पत्नी जयचंद ने बुधवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस का एक व्यक्ति उसकी जमीन पर झोपडी बनाकर अवैध कब्जा कर रखा है , राजू देवी का आरोप है कि वहीं पर मिट्टी डालकर लिपाई करने पर विपक्षी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है।