लावारिस मिले चार वर्षीय बालक को पुलिस ने दादी से मिलाया

फोटो: गुमशुदा बालक को उसकी दादी को सुपुर्द करती पुलिस।

ETAWA NEWS: कोतवाली क्षेत्र में पुलिस के मुस्कान अभियान के तहत एक सराहनीय कार्य सामने आया है। बुधवार को एंटी रोमियो टीम बुधवार बाजार क्षेत्र में गश्त कर रही थी, इसी दौरान करीब चार वर्ष का एक बालक लावारिस हालत में रोता हुआ मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक को सुरक्षित मिशन शक्ति केंद्र में रखा और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। बालक के माता-पिता की खोज के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित कीं, जिन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में लगाया गया। उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, उपनिरीक्षक कृष्णकुमार एवं महिला कांस्टेबल मंजू सहित पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत के बाद बालक की दादी रामबेटी पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी यादवनगर को खोज निकाला। बालक काव्यांश उम्र लगभग चार वर्ष को सकुशल उसकी दादी के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *