बढ़पुरा ब्लॉक परिसर में किसान गोष्ठी व किसान मेले का आयोजन, सैकड़ों किसानों ने लिया भाग

ETAWA NEWS: बढ़पुरा ब्लॉक परिसर के सभागार में किसान जागरूकता गोष्ठी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, भूमि एवं जल संरक्षण तथा फसलों में लगने वाले रोगों व कीट नियंत्रण के प्रभावी उपायों की जानकारी देना रहा। किसान गोष्ठी में उप कृषि निदेशक (एसडीएआईएसओ) इटावा के निर्देशन में विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने फसलों में रोगों की पहचान, कीटनाशकों के संतुलित प्रयोग, जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य सुधार और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। किसान मेले के दौरान प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को नवीन कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों, उर्वरकों एवं कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपनी समस्याओं के समाधान प्राप्त किए। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह यादव, डॉ. संजीव शर्मा, प्रकाश नारायण तिवारी, प्रमोद कुमार, हवा सिंह, नरेंद्र कुमार, विपिन कुमार, शिखर गौतम, दीप कुमार, हरेंद्र सिंह, ध्रुव लाल, पीतम सिंह, किशन कुमार तिवारी सहित विकासखंड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों से अपील की गई कि वे वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर खेती की लागत कम करें और उत्पादन बढ़ाकर अपनी आय में वृद्धि करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *