Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने तहसील उपाध्यक्ष आलम खान के नेतृत्व में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत पचपेड़व अवनीश सिंह को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन भानू के कार्यकर्ताओं ने अधिशाषी अधिकारी से यह मांग की है कि
नगर में निर्माण कार्य में इंफ्रामेट्री बोर्ड लगाया जाए।
आलम खान ने बताया कि नगर में ठेकदार इंफ्रामेट्री बोर्ड नहीं लगाते हैं और उसका गलत फायदा उठाकर मानकविहीन कार्य कर सरकारी धन को लूटकर चले जाते हैं जिसके कारण रोड 6 माह में ही उजड़ने लगती है। रोड में गड्ढे हो जाते हैं।इससे सरकार की बदनामी होती है।ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। नगर संरक्षक रोहित कुमार गुप्ता ने कहा कि भविष्य में होने वाले निर्माण कार्यों में इंफ्रामेट्री बोर्ड अनिवार्य किया जाए अन्यथा हम लोग धरना आंदोलन को बाध्य होंगे।अधिशासी अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि आपकी मांग जायज़ है और उसपर कार्यवाही होगी।
इस अवसर पर तहसील उपाध्यक्ष आलम खान के साथ
ब्लॉक अध्यक्ष पचपेड़वा सद्दाम कुरैशी, नगर संरक्षक रोहित कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष घनश्याम कुमार भारती, नगर सचिव मंजूर आलम,वार्ड अध्यक्ष राधेश्याम गौतम वार्ड अध्यक्ष अब्दुल मतीन,वार्ड अध्यक्ष राम आसरे, वार्ड अध्यक्ष सादिक अली, नईम खान, सलमान सिद्दीकी, चांद मोहम्मद, हिदायतुल्ला, अब्दुल मालिक, मुझावर बाबा,आमिर खान आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।