ढेबरुआ पुलिस ने डॉक्टर जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज में चलाया मिशन शक्ति जागरूकता अभियान

SIDHARTHNAGAR NEWS: ढेबरुआ थानाक्षेत्र अंतर्गत डॉक्टर जाकिर हुसैन पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज, औरहवा (बढ़नी) में बुधवार को ढेबरुआ पुलिस द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं व आमजन को महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों—धारा 1090, 1098, 181, 1076, 112, 101 एवं 1930—के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सुकन्या समृद्धि योजना, किसान सम्मान निधि योजना, शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना, वृद्धा व विधवा पेंशन सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता कार्यक्रम में ढेबरुआ थाने की पुलिस टीम से उपनिरीक्षक कुंज बिहारी तिवारी, सोमनाथ शर्मा, हेड कांस्टेबल अमरेश पाण्डेय तथा महिला कांस्टेबल श्रद्धा त्रिपाठी मौजूद रहीं। विद्यालय प्रबंधन की ओर से प्रबंधक अब्दुल मोबीन खान, प्रधानाचार्य अब्दुल रकीब, सहायक अध्यापक राम औतार , असदुल्लाह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं से सतर्क रहने, कानूनों की जानकारी रखने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *