Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: थाना कठेला समयमाता क्षेत्र में पुलिस की मध्यस्थता से एक पारिवारिक विवाद सुलझ गया। मामूली कहासुनी के बाद पति-पत्नी के बीच उत्पन्न मनमुटाव को पुलिस ने समझाइश के जरिए समाप्त कराते हुए दोनों को साथ रहने के लिए राजी कर लिया। एसएसपी सिद्धार्थनगर डा. अभिषेक महाजन के निर्देश तथा अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी इटवा मयंक द्विवेदी के निर्देशन और थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बुधवार को ग्राम झकहिया निवासी साकिना पत्नी मारुफ ने थाना कठेला समयमाता में शिकायत दर्ज कराई थी कि घरेलू कहासुनी के चलते पति-पत्नी के बीच तनाव पैदा हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पारिवारिक रिश्तों, आपसी समझ और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से समझाया। पुलिस की काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने की सहमति जताई। इसके बाद दोनों को सकुशल व राजी-खुशी उनके घर भेज दिया गया। अब दोनों पक्षों के बीच किसी प्रकार का विवाद नहीं है। पुलिस की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। इस दौरान मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक शिवशंकर शर्मा, उप निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, हेड कांस्टेबल अश्वनी चौहान और महिला हेड कांस्टेबल सत्या त्रिपाठी मौजूद रहीं।