प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर चुनाव 2026 को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

SIDHARTHNAGAR NEWS: प्रेस क्लब सिद्धार्थनगर के चुनाव 2026 को लेकर एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आदि शक्ति देव मिश्रा ने की। इसमें प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश कुमार आजाद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह, राष्ट्रीय मंत्री सन्तोष कुमार गौड़, मीडिया प्रभारी विजय मिश्र सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।
बैठक में चुनाव प्रक्रिया और सदस्यता अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बताया गया कि प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान बुधवार 7 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगा। मतदाता सूची का प्रकाशन 12 फरवरी 2026 को किया जाएगा। वहीं चुनाव की तिथियों की औपचारिक घोषणा के लिए 18 जनवरी 2026 को एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। वहीं संस्थापक अविनाश कुमार आजाद शुक्ला ने सभी उपस्थित पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया।
बैठक में सर्वसम्मति से सदस्यता अभियान का मुख्य दायित्व रविन्द्र कुमार कश्यप को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष आदि शक्ति देव मिश्रा फिलहाल अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे। बैठक में डीएन शुक्ला, कुंजन पाण्डेय, विनोद कुमार जायसवाल, राममिलन वरुण, भारत कनौजिया, दीपू पासवान, गुलजार मलिक, डॉक्टर अब्दुल रहमान, कन्हैया लाल लोधी, रशीद हाशमी, सन्तोष कुमार, रशीद हाशमी, डॉक्टर तौफिक रहमान, आर्यन, अमित कुमार गुप्ता, विजय कुमार, कन्हैया कनौजिया सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *