Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SIDHARTHNAGAR NEWS: गौआश्रय स्थल अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी गौआश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरा अनिवार्य रूप से लगाए जाने के निर्देश दिए। साथ ही कैमरों के संचालन एवं नियंत्रण की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। अधिकारियों को बताया गया कि वर्तमान में जनपद के गौआश्रय स्थलों में कुल 7320 गौवंश संरक्षित हैं। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी पशु चिकित्सक नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंश के लिए काउकोट, ठंड से बचाव हेतु अलाव की व्यवस्था तथा पर्याप्त हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा सभी गौआश्रय स्थलों की अद्यतन स्थिति की फोटो सहित रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारी मौजूद रहे।