पावर्टी अभियान की प्रगति पर डीएम ने की समीक्षा, पात्र लाभार्थियों को जल्द आच्छादित करने के निर्देश

SIDHARTHNAGAR NEWS: जीरो पावर्टी अभियान की प्रगति को लेकर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने की, जबकि मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जीरो पावर्टी अभियान के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर योजनाओं से आच्छादित किया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 27,283 लोगों का चयन किया गया है, जिनका शीघ्र सत्यापन कराकर पात्रता के अनुसार लाभ दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने श्रम योजनाओं के अंतर्गत अधिक से अधिक श्रम कार्ड बनाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए विकास खंडवार शिविर आयोजित किए जाएं। साथ ही राशन कार्ड धारकों का सत्यापन कराए जाने तथा शौचालय सहायता योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सत्यापन के बाद लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, जिला पूर्ति अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *