Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एक माह के अंदर पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सभी सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज एन.आई.सी. सभागार में जल निगम, सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने जल-जीवन मिशन के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान ओवरहेड टैंक के निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन एवं पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों के मरम्मत में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए फर्मों बाबा एवं जे.एम.सी. को तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फर्म बाबा द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता,जल निगम (ग्रामीण) जयपाल सिंह को निर्देशित किया कि फर्म बाबा के विरुद्ध जुर्माना आदि की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एवं सभी सहायक अभियंता का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने फर्मों से कहा कि आगामी एक माह के अंदर पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता एवं फर्मों से कहा कि जिन ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हो रही है, उन ग्रामों में निरंतर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,सिंचाई से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचे, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने आई.जी.आर.एस. के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर अधिशासी अभियंता,सिंचाई से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नलकूप विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता से कहा कि यांत्रिक दोष एवं विद्युत दोष के कारण बंद नलकूपों को शीघ्र ठीक कराकर, उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित किया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।