Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में गोसंरक्षण के सम्बन्ध में जिलास्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी पशु चिकित्साधिकारियां को नियमित रूप से गौशालाओं का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाएं रखने के निर्देश दिए। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों एवं पशु चिकित्साधिकारियां से गौशालाओं में गोवशों को ठण्ड से बचाव के लिए की गई व्यवस्थाओं-काऊ कोट/बोरा, हैलोजन लाइट, तिरपाल आदि की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखी जाय। इसके साथ ही उन्होंने गौशालाओं में पर्याप्त भूसा-चारा की उपलब्धता एवं सी.सी.टी.वी. की क्रियाशीलता सुनिश्चित रखने के निर्देश देते हुए कहा कि कहीं से भी कोई शिकायत न प्राप्त होने पाए। उन्होंने उप कृषि निदेशक, खण्ड विकास अधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं के लिए चिन्हित चारागाहों में हरे चारे के उत्पादन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।