जिलाधिकारी ने की जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक

KAUSHAMBI NEWS: जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि पौधारोपण अभियान के दौरान रोपित पौधों की जीवितता प्रतिशत एवं सुरक्षा का सत्यापन रिपोर्ट सम्बन्धित अधिकारियों से समन्वय कर प्राप्त कर लिया जाय। उन्होंने ग्रामों में ग्रीन चौपाल के आयोजन की स्थिति की समीक्षा के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि ग्रीन चौपाल में प्राप्त मुख्य सुझावों को आगामी बैठक में रखा जाय। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी, दारानगर-कड़ाधाम से कहा कि गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए कार्ययोजना बनाकर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाय तथा इस कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चों एवं आमजन को भी शामिल किया जाय। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से कहा कि कुबरी घाट पर गंदगी करने वालों के विरूद्ध जुर्माना लगाया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *