साधना चैरिटेबल हॉस्पिटल ने 10वीं वर्षगांठ पर भव्य भंडारे का आयोजन

FATEHPUR NEWS: लोधी गंज चौराहे के समीप स्थित साधना चैरिटेबल हॉस्पिटल में गुरुवार को अपने 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-पाठ और हवन-आरती से हुई, जिसके पश्चात उपस्थित लोगों में पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। हॉस्पिटल के संचालक ने बताया कि यह आयोजन उनके 10 साल पूरे होने के जश्न के रूप में संपन्न कराया गया। उन्होंने इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। हॉस्पिटल की संरक्षिका डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि यहां मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और सभी का इलाज उचित दरों पर किया जाता है। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसवा, अक्षय लोधी, फूल सिंह लोधी, अरविंद सिंह लोधी, राजीव गौड़, कुलदीप सिंह लोधी, संदीप कुमार, कमलेश कुमार, कमल कुमार, दीपक कुमार, शिवकांत सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा और उत्साह से परिपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *