Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: देवीगंज प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीज़न-4 के पांचवें दिन का पहला मुकाबला विश्वास इलेवन और लक्ष्मी इलेवन के बीच खेला गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा उपस्थित रहे।
मैच में लक्ष्मी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विश्वास इलेवन की टीम 10 ओवर की समाप्ति तक मात्र 89 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मी इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 ओवर में 90 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 3 विकेट लेने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके बाद खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में बेहद कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसमें शुभम इलेवन ने जीत दर्ज की। इस मैच में पुष्पराज सिंह ने 46 रन बनाने के साथ 3 विकेट झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। टूर्नामेंट के दौरान डीपीएल के संरक्षक समाजसेवी सुनील कुमार, जेपी सिंह, ओम मिश्रा, बबलू गुप्ता, सागर गुप्ता, विश्वास राज, मोहित मिश्रा, सत्यम एवं राक दुबे सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।