Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज–5.0” अभियान के अंतर्गत गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद फतेहपुर के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम/एंटी रोमियो टीम द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही महिलाओं की सहायता के लिए उपलब्ध विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन–1090, पुलिस आपातकालीन सेवा–112, सीएम हेल्पलाइन–1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन–102, एंबुलेंस सेवा–108, महिला हेल्पलाइन–181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन–1930 की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई। मोबाइल पैनिक बटन व इमरजेंसी कॉल की प्रक्रिया का डेमो भी प्रस्तुत किया गया।
पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में बिना संकोच संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और शासन व पुलिस प्रशासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।