आदर्श व्यापार मंडल युवा जिला कमेटी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले प्रमाण पत्र व आई-कार्ड

FATEHPUR NEWS: आदर्श व्यापार मंडल संपूर्ण भारत गर्ग गुट की युवा जिला कमेटी के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद इमरान ने की। इस दौरान संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं आई-कार्ड वितरित किए गए। कमेटी विस्तार के तहत तहसीन रज़ा को युवा जिला उपाध्यक्ष, अरशद खान को युवा जिला संगठन मंत्री, जबकि शाहरुख एवं वकील अहमद को युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इसके अलावा अयान, मो. आफनान एवं फरहान को युवा जिला कार्यकारिणी तथा रेहान को युवा जिला प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अभिनव यादव एवं जिला महामंत्री अमित शरण बॉबी की विशेष उपस्थिति रही। अतिथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किए और संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि युवा जिला कमेटी का विस्तार पूरे जिले में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक व्यापारियों और युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सके। बैठक में कार्यालय प्रबंधक आहिल सहित सभी नवनीत पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *