Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के क्रम संख्या 68 से सदस्य पद के प्रत्याशी एवं पूर्व उपाध्यक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद अशोक कुमार त्रिपाठी एडवोकेट द्वारा कचहरी स्थित पीपल वाले हनुमान मंदिर में सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन कराया गया। पाठ के उपरांत अधिवक्ताओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान अशोक कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने उपस्थित अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए अधिवक्ता हितों के लिए अपने प्रमुख लक्ष्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए ₹5,00,000 का हेल्थ कार्ड जारी कराया जाएगा, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कराया जाएगा तथा 60 वर्ष से अधिक आयु के अधिवक्ताओं के लिए प्रति माह ₹5,000 पेंशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, मंत्री जितेंद्र सिंह, संतोष त्रिपाठी, अभिलाष त्रिवेदी, रमाकांत बाजपेई, राजेंद्र शुक्ला, लक्ष्मण तिवारी, टी.एन. दीक्षित, अमित त्रिपाठी, गुरु प्रसाद, प्रवीण दुबे, समरत सिंह, दीपक बाजपेई, विशेष बाजपेई सहित अन्य वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।