भगेसर गांव से लापता नाबालिक का नहीं चल रहा सुराग, परिजन चिंतित

PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के भगेसर गांव से एक नाबालिग युवक 10 दिनों से लापता है। 15 वर्षीय दिलीप पुत्र जानकी 29 दिसंबर को अपने घर से अचानक गायब हो गया था। लापता युवक की मां धरमंती ने बताया कि दिलीप के अचानक गायब होने पर उन्होंने सोचा कि वह कहीं काम पर गया होगा। दो दिन तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी रिश्तेदारी और अन्य संभावित जगहों पर खोजबीन शुरू की। हालांकि, 10 दिन बीत जाने के बाद भी दिलीप का कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने अभी तक पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी है। बेटे का पता न चलने पर अब परिवार को किसी अनहोनी की आशंका सता रही है और वे काफी चिंतित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *