Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
परिजन परेशान, 3 जनवरी की रात से लापता है युवक
PRAYAGRAJ NEWS: कोरांव थाना क्षेत्र के हरदौन गांव से लापता युवक का कोई सुराग नहीं चल रहा है। युवक के परिजनों के मुताबिक व 3 जनवरी की रात से गायब हुआ है। नाते रिश्तेदारी में काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कुछ आता पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कुमार पुत्र लोलर आदिवासी 21 वर्ष 3 जनवरी को दिन में अपने घर पर ही था। रात में वह कब और कैसे लापता हुआ और कहां चला गया इस बात की किसी को कोई जानकारी नहीं है। परिजनों ने लापता हुए युवक की काफी खोज बीन की लेकिन कहीं कुछ अता-पता न चलने पर उन्हें अब अनहोनी की भी आशंका सता रही है। लापता युवक के बड़े भाई ने बताया कि पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दे दी गई है।