चंदेश्वर नारायण सिंह ने आल इंडिया बार परीक्षा पास कर किया क्षेत्र का नाम रोशन

VARANASI NEWS : बड़ागांव थाना क्षेत्र के खटौरा गांव के निवासी चंदेश्वर नारायण सिंह ने 20वीं आल इंडिया बार परीक्षा (AIBE) में सफलता प्राप्त की है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस परीक्षा को पास कर उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। चंदेश्वर नारायण सिंह ने राज नारायण लॉ कॉलेज, गंगापुर वाराणसी से तीन वर्षीय एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद उन्होंने बार काउंसिल में अपना पंजीकरण कराया था । उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और अधिवक्ता जगत में खुशी का माहौल है । परिणाम घोषित होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। अपनी सफलता का श्रेय माता- पिता, गुरुजनों के आशीर्वाद, कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन को दिया । उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य विधि के क्षेत्र में सत्य, न्याय और संविधान के मूल्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज को न्याय दिलाना है। उनकी सफलता पर शिक्षकों, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *