Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल राजेश प्रकाश की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार, में कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग द्वारा आयोजित मंडलीय निर्यात निगरानी समिति, की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एपीडा, राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा विषय विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ0 रजनीकांत, संयुक्त निदेशक कृषि डाॅ अशोक उपाध्याय, संयुक्त आयुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया।बैठक में विंध्याचल मंडल में कृषि निर्यात की वर्तमान स्थिति, उसके प्रोत्साहन तथा भौगोलिक संकेतक (जी0आई0) उत्पादों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। इस अवसर पर डॉ. अमित यादव, मंडलीय अधिकारी, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग ने मंडल में कृषि जिंसों के निर्यात में हुई प्रगति तथा पंजीकृत कृषि जी0आई0 उत्पादों की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ0 रजनीकांत ने पंजीकृत जी0आई0 उत्पादों के लिए अधिकृत उपयोगकर्ताओं (।नजीवतप्रमक न्ेमते) की संख्या बढ़ाने तथा मंडल से नए जी0आई0 उत्पादों के पंजीकरण पर विशेष जोर देने का सुझाव दिया। एपीडा से डी०जी० एम० डॉ0 सी0बी0 सिंह ने चुनार में नव-निर्मित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र कृषि निर्यात को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए आयुक्त, विंध्याचल मंडल ने कहा कि मिर्जापुर में नवस्थापित माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में शीघ्र ही पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे कृषि, निर्यात एवं जी0आई0 उत्पादों से जुड़े मानव संसाधन का विकास हो सकेगा। बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि विंध्याचल मंडल को कृषि निर्यात एवं जी0आई0 उत्पादों के क्षेत्र में एक सशक्त पहचान दिलाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।