Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम पर चला अभियान
KANPUR NEWS: 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की थीम “सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा” के अंतर्गत शुक्रवार को नेवादा टोल प्लाजा, शिवराजपुर में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम बिठूर‑कानपुर हाइवे प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से जिलाधिकारी कानपुर नगर जेपी सिंह, एनएचएआई प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव और पुलिस अधीक्षक अखिल कुमार के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनएचएआई कानपुर मैनेजर (टेक) मोहम्मद जैद, विशेष अतिथि डीएसपी कपिल देव सिंह, आरटीओ राहुल श्रीवास्तव, एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह, एआरटीओ कहकशा खातून, ट्रैफिक अधिकारी वरुण शर्मा, एसएचओ शिवराजपुर, एसएचओ अरोल जनार्दन यादव, टीम लीडर राजकुमार वर्मा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जरूरतमंद दोपहिया वाहन चालकों को 50 हेलमेट वितरित किए गए और टोल से गुजरने वाले वाहन चालकों के निःशुल्क नेत्र परीक्षण किए गए। साथ ही सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि मोहम्मद जैद ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है और वाहन चालक सुरक्षा नियमों की अनदेखी न करें। उन्होंने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। डीएसपी कपिल देव सिंह ने कहा कि नियमों का ईमानदार पालन ही दुर्घटनाओं में कमी लाने और उत्तर प्रदेश को सड़क दुर्घटना मुक्त बनाने का रास्ता है। प्रोजेक्ट मैनेजर आलोक सिन्हा एवं संदीप तोमर ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशानुसार पूरे माह सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी, स्कूलों में स्लोगन, पेंटिंग, क्विज, रैली, नुक्कड़ नाटक, वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण और वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर टेप लगाना शामिल है। कार्यक्रम का संचालन राजस्थान सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अवार्ड से सम्मानित फिरोज खान ने किया। इस दौरान भास्कर सर, हरिकांत, रोहित चौहान, पीयूष, यशवंत सहित हाईवे के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।