Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: देवीगंज प्रीमियर लीग (डीपीएल) सीज़न–4 के अंतर्गत शुक्रवार को देवीगंज चर्च मैदान पर सेमीफाइनल मुकाबला शुभम इलेवन और लक्ष्मी इलेवन के बीच खेला गया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह एवं मंडल प्रभारी स्वरूप राज सिंह जूली की गरिमामयी उपस्थिति रही। मैच में शुभम इलेवन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मी इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 125 रन ही बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शुभम इलेवन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पुष्पराज सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने मात्र 18 गेंदों में 40 रन बनाए और साथ ही 1 विकेट भी अपने नाम किया। इस अवसर पर डीपीएल के संरक्षक समाजसेवी सुनील कुमार, राम प्रताप सिंह, सन्नी सरदार, लकी द्विवेदी एवं राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। आयोजन समिति ने जानकारी दी कि देवीगंज प्रीमियर लीग सीज़न–4 का फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को खेला जाएगा।