नाबालिग अपहृता 4 घंटे में सकुशल बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

थाना खखरेरू पुलिस व सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई

FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना खखरेरू पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए अपहरण की घटना में लिप्त नाबालिग अपहृता को मात्र 4 घंटे के अंदर सकुशल बरामद किया।
जानकारी के अनुसार, अपहरण के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 06/2026 धारा 137(2), 87 बीएनएस थाना खखरेरू जनपद फतेहपुर के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद/वांछित अभियुक्त सचिन कुमार, पुत्र पिरथी पाल, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी ग्राम सैदपुर भुरूही, थाना खखरेरू, जिला फतेहपुर को गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया। इस सफलता के लिए थाना खखरेरू की टीम के उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह यादव और अमित शर्मा का योगदान सराहनीय रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की तत्परता और कुशल कार्यवाही की सराहना की और कहा कि अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार की सक्रिय कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *