Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सैनी कोतवाली पुलिस ने सैनी चौराहे पर वाहन चालकों का जागरूक किया और लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह ने सैनी चौराहे पर ऑटो व ई रिक्शा चालक एवं आम जनमानस को जागरूक करते हुए कहा कि पंच मंत्र का उपयोग करके हम मार्ग दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं। इसमें हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग करने के साथ साथ ड्राइविंग के समय मोबाइल का उपयोग बिल्कुल न करें। नशा करके वाहन न चलाएं, ओवर स्पीड में वाहन बिल्कुल न चलाएं। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने के संबंध में प्रशिक्षित किया गया । इस दौरान पुलिस कर्मियों ने पंपलेट वितरण करते हुए वाहनों के रखरखाव , हैडलाइट का सही उपयोग एवं यात्रियों के छूटे हुए सामान को निकटतम थाना तक पहुंचाने हेतु अपील किया । थाना प्रभारी सैनी धर्मेंद्र सिंह ने ऑटो व ई रिक्शा चालको को यातायत के नियमों के पालन हेतु शपथ भी दिलाई ।